सुरेंद्र शर्मा
हरिद्वार। हरिद्वार के युवा अधिवक्ता की सड़क हादसे में मृत्यु हो गई है। युवा अधिवक्ता रोशनाबाद में प्रेक्टिस कर रहे थे।
ग्राम दादूपुर गोविंदपुर प्रधान के रिश्तेदार शोएब मलिक एडवोकेट की सहारनपुर के गागलहेडी में हुए एक्सीडेंट में मृत्यु हो गई है। सूचना मिलते ही परिजनों के बीच हाहाकार मच गया। जिसने भी घटना के बारे में सुना उसने ही सहारनपुर की ओर दौड़ लगा दी। शोएब एडवोकेट किसी कार्य से सहारनपुर जा रहा थे, इस दौरान रास्ते में हुई सड़क दुर्घटना में शोएब की दर्दनाक मौत हो गई। शोएब गांव में जिम का संचालन करने के साथ-साथ रोशनाबाद सत्र न्यायालय में भी अधिवक्ता के तौर पर पंजीकृत था। उनके मृत्यु पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विश्वबंधु बाली, सचिव अनुराग चौधरी, विपिन दिवेदी, लोकेश, दक्ष के साथ कार्यकारिणी सदस्य नीरज गुर्जर ने शोक जताया है। साथ ही बताया कि कल रोशनाबाद कोर्ट में सभी अधिवक्ता कार्य से विरत रहेंगे।

More Stories
जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन हेतु मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया प्रारम्भ।
शादी का झांसा देकर युवती से बनाए शारीरिक संबंध, युवती हुई गर्भवती। शादी से किया इंकार, युवती ने दर्ज कराया मुकदमा
कांग्रेस ओबीसी विभाग की पहली प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न: ओबीसी समाज की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी: कंवरदीप सैनी