सुनील मिश्रा
हरिद्वार। वरिष्ठ कांग्रेस नेता महेश प्रताप सिंह राणा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला दहन किया। शिवालिक नगर स्थित चौराहे पर प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाकर सीबीआई जांच की मांग उठाई। इस अवसर पर महेश प्रताप सिंह राणा ने कहा कि नगर पालिका को अध्यक्ष ने भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया। जनता द्वारा छोटी सरकार चुने हुए दो महीना हो गया लेकिन अभी तक बोर्ड बैठक आयोजित नहीं की गई। सदस्यों द्वारा बोर्ड बैठक बुलाने की बात करने पर उनके साथ गाली गलौच की जाती है। बीजेपी के नेताओं पर संगीन आरोप लग रहे। नगर पालिका क्षेत्र में कोई विकास कार्य नहीं हो रहे। मुख्यमंत्री ने धोखेबाजी से अध्यक्ष तो बना लिया लेकिन अब वही अध्यक्ष जनता से धोखा कर रहा। साफ सफाई व्यवस्था भी चरमरा गई है। राजबीर सिंह चौहान ने कहा कि अध्यक्ष का दूसरों के प्रति व्यवहार ठीक नहीं है। दोबारा से अध्यक्ष बनने पर घमंड आ गया है। सभासद भी जनता द्वारा चुनकर पालिका पहुंचे हैं उनके साथ गाली गलौच करना बहुत निंदनीय है। अध्यक्ष राजीव शर्मा का पिछला कार्यकाल भी बहुत खराब था तब भी उन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे। बीजेपी भ्रष्ट लोगों को आगे बढ़ाती है। इस अवसर पर बीएस तेजियान, सीपी सिंह, अशोक चौहान, मणिराम बागड़ी, एमडी शर्मा, अमित अवस्थी, एलएस रावत, एमपी सिंह, कमल रोहेला, एड. संतोष कुमार, सत्येंद्र वर्मा, बलराज चौधरी, नीरेंद्र तेश्वर, संदीप राणा, डा. सरीन, नेपाल गुप्ता, हरचरण सिंह बबली, सुनील चौहान, अक्षय नागपाल, बलजोर सिंह, दलबीर सिंह, हेमराज सैनी, राजीव सिंह, भूपेंद्र सिंह, जेएस तोमर, धर्मेश वाजपेई, अरुण चौहान, शेखर कुमार आदि शामिल थे।

More Stories
श्री एम. श्रीधर बीएचईएल के निदेशक (मानव संसाधन) नियुक्त।
संवैधानिक संस्थाओं का दुरूपयोग कर मत का अधिकार छीन रहे सत्ता में बैठे लोग: आफताब अहमद
जानलेवा चार हमलावार को सात वर्ष की कैद