मनोज सैनी
हरिद्वार। उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी की निर्मम हत्या के विरोध में उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व महासचिव वरूण बालियान के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने शंकर आश्रम से लेकर हत्यारे पुलकित के घर के समीप आर्यनगर चौक तक कैंडल मार्च किया और अंकिता की आत्मा की शांति को 2 मिनट का मौन धारण किया। वरुण बालियान ने कहा की अंकिता के हत्यारों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए ताकी भविष्य मे कोई ऐसा अपराध करने से पूर्व कई बार सोचे।

मार्च के दौरान लक्ष्य चौहान, करण शर्मा, अमित चंचल, अमन शर्मा, सुनिल कुमार, नीतू बिष्ट, पार्षद इसरार, रियाज अंसारी,शहाबुद्दीन, मधुसुधन, हेमंत चंचल, रवि आंनद, अकित चौधरी, मुकुल चौहान, रोहित मेहरा, भूपेंद्र वशिष्ट,सूरज आदि सैकडो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

More Stories
गंगा सभा के चुनाव आयोग सदस्यों ने किया मां गंगा का पूजन। की अपने कार्यों की शुरुआत।
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर मुकदमे में नया मोड़। हल्द्वानी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराने पहुंचा बाल्मीकि समाज। कहा राहुल गांधी पर मुकदमा दर्ज कराने वाला अमित कुमार बाल्मीकि समाज से नही।
जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन हेतु मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया प्रारम्भ।