मनोज सैनी
श्रीनगर। उत्तराखंड की बेटी स्व0 अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर अंकिता के परिजन पिछले 24 घंटे से पीपलचौरी चौराहे पर पहाड़ी स्वाभिमान सेना के बैनर तले अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे हुए है। अंकिता की मां सोनी भंडारी और पिता वीरेंद्र भंडारी ने कहा कि वीआईपी की कॉल रिकॉर्ड और लोकेशन की जांच की जाए। साथ ही आरोपी नेता और अधिकारियों को सजा से बचाने में सरकारी मदद न की जाए।
परिजनों ने दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस अंकिता केस में पैरवी कर रहे लोगों के परिजनों पर फर्जी मुकदमे बना रही है। इस दौरान परिजनों ने सीएम पुष्कर सिंह धामी से डोभ श्रीकोट स्थित नर्सिंग कॉलेज का नाम जल्द दिवंगत अंकिता के नाम रखने की मांग की।
बता दें कि उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी भाजपा और संघ के एक बहुत बड़े नेता विनोद आर्य के बेटे पुलकित आर्य के वनंत्रा रिसॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट थी। रिसोर्ट के मालिक पुलकित आर्य द्वारा रिसोर्ट में आने वाले वीआईपी कस्टमर को ‘एक्स्ट्रा सर्विस’ न देने पर पिछले साल उसकी हत्या कर दी गई थी। अंकिता की हत्या करने वालों में नाम भाजपा नेता विनोद आर्य के बेटे पुलकित आर्य, सौरभ भास्कर और अंकित गुप्ता पर आरोप लगे थे। पिछले दिनों अंकिता की मां ने एक वीडियो जारी करते हुए और जिलाधिकारी को लिखित में उस वीआईपी का नाम भी उजागर किया था जिस कारण अंकिता की हत्या की गई थी, मगर सत्ता में रसूख के चलते अभी तक उक्त वीआईपी से पुलिस ने न तो कोई भी पूछताछ की और न कोई जांच, जिस कारण अंकिता के परिजन इंसाफ के लिए पिछले 24 घंटे से श्रीनगर में धरने पर बैठे है। वहीं अंकिता के परिजनों ने धामी सरकार पर आरोप लगाते हुए बताया कि अंकिता हत्याकांड का केस भी फास्ट ट्रैक की जगह सामान्य कोर्ट में चल रहा है।

More Stories
गंगा सभा के चुनाव आयोग सदस्यों ने किया मां गंगा का पूजन। की अपने कार्यों की शुरुआत।
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर मुकदमे में नया मोड़। हल्द्वानी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराने पहुंचा बाल्मीकि समाज। कहा राहुल गांधी पर मुकदमा दर्ज कराने वाला अमित कुमार बाल्मीकि समाज से नही।
जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन हेतु मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया प्रारम्भ।