मनोज सैनी
हरिद्वार। अपर मेलाधिकारी हरबीर सिंह ने महाकुम्भ की तैयारियों की व्यवस्थाओं की दृष्टि से आज चंडी टापू पर निर्मित हो रहे मीडिया सेंटर में वीवीआईपी, मीडिया व आमजन के प्रवेश को लेकर विचार विमर्श किया। उन्होंने बताया कि आनंद वन समाधि की ओर से वीवीआईपी, लालजी वाला से मीडिया व आमजन के लिए आवागमन की व्यवस्था रहेगी। वहीं चंडीघाट स्थित नमामि गंगे घाट की ओर से भी आमजन आवागमन कर सकेंगे। इसके लिए उन्होंने सेक्टर मजिस्ट्रेट को व्यवस्था बनाने के लिए निर्देशित किया।
अपर मेलाधिकारी हरबीर सिंह ने आज मीडिया सेंटर का निरीक्षण कर चल रहे कार्यों की प्रगति का स्थलीय निरीक्षण किया। यहां उन्होंने वीवीआईपी गेट, जनरल एंट्री गेट, वीवीआईपी लाॅज, पार्किंग व्यवस्था, हैल्प डेस्क, सिक्योरिटी डेस्क, स्टूडियो, आफिस स्पेस, स्वागत कक्ष, स्वीस काॅटेज, शौचालय आदि की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को मीडिया सेंटर के कार्यों में और तेजी लाने तथा बिजली विभाग के अधिकारियों को क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर सेक्टर मजिस्ट्रेट गौरव पांडेय, नोडल अधिकारी मीडिया मनोज श्रीवास्तव सहित विद्युत, पीडब्ल्यूडी तथा सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद थे।

More Stories
श्री एम. श्रीधर बीएचईएल के निदेशक (मानव संसाधन) नियुक्त।
संवैधानिक संस्थाओं का दुरूपयोग कर मत का अधिकार छीन रहे सत्ता में बैठे लोग: आफताब अहमद
जानलेवा चार हमलावार को सात वर्ष की कैद