मनोज सैनी
पथरी। ग्राम एक्कड़ थाना पथरी निवासी जितेंदर पुत्र साधुराम ने थाने में तहरीर दी की फरमान पुत्र निवासी सुल्तानपुर कोतवाली लक्सर द्वारा उसकी पुत्री को बहला फुसलाकर गन्ने के खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया गया। प्रकरण दो वर्ग संप्रदाय व जघन्य अपराधिक होने के कारण तत्काल अभियोग पंजीकृत कर किया गया। घटना के अनावरण व अभियुक्त की शीघ्र गिफ्तारी हेतु थाना पथरी पुलिस द्वारा अलग अलग टीमे गठित कर अभियुक्त की सुरागरसी/पतारसी कर मुखबिर तंत्र सक्रिय कर अभियुक्त फरमान को घिस्सूपुरा बस अड्डे से गिफ्तार किया गया। अभियुक्त को माननीय न्यायालय पेश कर जेल भेजा गया।

More Stories
श्री एम. श्रीधर बीएचईएल के निदेशक (मानव संसाधन) नियुक्त।
संवैधानिक संस्थाओं का दुरूपयोग कर मत का अधिकार छीन रहे सत्ता में बैठे लोग: आफताब अहमद
जानलेवा चार हमलावार को सात वर्ष की कैद