इन्तजार रजा
पिरान कलियर। कलियर थाना क्षेत्र की इमलीखेड़ा चौकी में मारपीट व लाखों की लूट के साथ जान से मारने की धमकी देने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित अलीजान पुत्र लियाकत निवासी भारापुर के द्वारा पुलिस को लिखित तहरीर देकर सूचना दी गई है की उनके द्वारा जिलाधिकारी हरिद्वार से पत्रांक संख्या 1560 के माध्यम से 60 दिन मिट्टी उठाने की परमिशन ली गई है जिसके चलते उनके द्वारा असगर पुत्र शब्बीर निवासी बेडपुर के खेत की खसरा संख्या 1011 से मिट्टी उठाने का कार्य जेसीबी के द्वारा किया जा रहा था।
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाते हुए बताया कि साजिद उर्फ रज्जू पुत्र नूर अल्ल, नौशाद पुत्र इकबाल, इरफान पुत्र अखतर, पप्पू पुत्र इमदाद, सलमान पुत्र सत्तार निवासी बेडपुर थाना कलियर के द्वारा मेरे व मेरे साथी के साथ मारपीट करते हुए ₹135000 लूट लिए तथा उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। शिकायतकर्ता के द्वारा इमलीखेड़ा चौकी में तहरीर देकर इंसाफ की गुहार लगाई गई है। स्थानीय पुलिस मामले की छानबीन मे जुट गई है

More Stories
महिला से मारपीट करने वाले युवक को छह माह की कैद।
विशेष अभियान 6.0 के अंतर्गत बीएचईएल में चलाया गया स्वच्छता अभियान।
गांजा रखने वाले को तीन साल की कैद।