मनोज सैनी
हरिद्वार। आगामी चारधाम यात्रा के मद्देनजर एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देश पर सड़कों पर उतरे पुलिस के जवानों ने अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत आज अपर रोड़ से गुजरावाला चौक तक अतिक्रमण हटाते हुए 82 का चालान कर 20500/- का जुर्माना वसूल किया है और व्यापारियों को निर्धारित दायरे में रहने और अतिक्रमण न करने की दी चेतावनी भी दी है। इसके साथ साथ पुलिस ने वनवे व्यवस्था को सख्ती से लागू करने के लिए कमर भी कस ली है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आगामी चारधाम यात्रा के दृष्टिगत आज कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत हर की पैडी से बाल्मिकी चौक, गुजरांवाला चौक तक कोतवाली नगर पुलिस द्वारा सड़कों के किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाया गया तथा पोस्ट ऑफिस तिराह से वाल्मिकी चौक, रजिस्ट्ररी तिराहा, गुजरावाला चौक, रोडीबेलवाला मैदान, शंकराचार्य चौक, तुलसी चौक तक ई-रिक्शा/टैम्पो को वनवे को शत प्रतिशत पालन कराया जा रहा है।
इस दौरान अतिक्रमण करने वाला दुकानदारों के विरुद्ध मौके पर धारा 81 पुलिस एक्ट के तहत 82 चालान काट कर ₹20,500/- जुर्माना वसूला गया तथा सभी को हिदायत दी गयी कि भविष्य में अतिक्रमण न किया जाय। यदि पुनः अतिक्रमण किया गया तो संबंधित के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के तहत कार्यवाही की जायेगी।

More Stories
श्री एम. श्रीधर बीएचईएल के निदेशक (मानव संसाधन) नियुक्त।
संवैधानिक संस्थाओं का दुरूपयोग कर मत का अधिकार छीन रहे सत्ता में बैठे लोग: आफताब अहमद
जानलेवा चार हमलावार को सात वर्ष की कैद