मनोज सैनी
हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर अपराध की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं पुलिस उपाधीक्षक रुड़की के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गंगनहर द्वारा एक विशेष टीम का गठन किया गया।
गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर 15 मार्च को सुनहरा सलेमपुर रोड स्थित जे०पी०एस० टोटल सोल्यूशन वर्कशॉप में छापेमारी कर अवैध असलहा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए आरोपी जावेद पुत्र ताहिर अहमद निवासी शक्ति मोहल्ला, रुड़की थाना सिविल लाइन्स, जिला हरिद्वार को हिरासत में लिया।
पकड़े गए आरोपी के पास से पुलिस ने 06 अवैध तमंचे, 01 अधबनी पिस्टल, 01 अधबनी .22 बोर राइफल, नाल में प्रयुक्त होने वाला .22 बोर पाईप (लम्बाई 12 इंच), पीतल का पाईप 30 बोर (17 इंच) 12 बोर नाल में प्रयोग होने वाला पाईप (20.6 इंच), लोहे की बॉडी में प्रयुक्त होने वाला ऊपरी खांचा, 01 मैगजीन .22 बोर, 38 खोखा कारतूस .22 बोर, 06 जिन्दा कारतूस .22 बोर, 01 जिन्दा कारतूस 32 बोर, 03 खोखा कारतूस 32 बोर, 02 जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद किए है।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका पुश्तैनी काम खराद (मशीन वर्क) का है। इसी का फायदा उठाते हुए वह अपनी वर्कशॉप में मशीनों के माध्यम से डाई (फॉर्मा) बनाने की आड़ में अवैध तमंचे व पिस्टल तैयार कर रहा था।
आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है, साथ ही अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

More Stories
जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन हेतु मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया प्रारम्भ।
शादी का झांसा देकर युवती से बनाए शारीरिक संबंध, युवती हुई गर्भवती। शादी से किया इंकार, युवती ने दर्ज कराया मुकदमा
कांग्रेस ओबीसी विभाग की पहली प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न: ओबीसी समाज की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी: कंवरदीप सैनी