मनोज सैनी
हरिद्वार। अवैध खनन और भंडारण पर सख्त रुख अपनाते हुए प्रशासन ने हरिद्वार और लक्सर तहसील में बड़ी कार्रवाई की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर चली इस कार्रवाई में करीब 14 स्टोन क्रशरों को सील कर दिया गया है, साथ ही उनके ई-रवन्ना पोर्टल को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है।
प्रशासन की टीम ने छापेमारी के दौरान कई क्रशरों में अनियमितताएं पाई, जिसके बाद मौके पर ही कार्रवाई करते हुए 10 करोड़ रुपये से अधिक का भारी जुर्माना ठोंक दिया गया। एक साथ इतनी बड़ी कार्रवाई से स्टोन क्रशर संचालकों में हड़कंप मच गया है।
लक्सर तहसील में जिन क्रशरों पर गिरी गाज
हाईवे कंस्ट्रक्शन एंड क्रशर, सिंह स्टोन क्रशर, किसान स्टोन क्रशर, शुभ स्टोन क्रशर, सूर्या स्टोन क्रशर, तुलसी स्टोन क्रशर, नेशनल एसोसिएट्स, लिमरा इंडस्ट्रीज, दून स्टोन क्रशर, गणपति स्टोन क्रशर और वानिया स्टोन क्रशर।
हरिद्वार तहसील में सील हुए क्रशर
मां गंगा स्टोन क्रशर, अलकनंदा स्टोन क्रशर और एसएस स्टोन क्रशर। प्रशासन को लंबे समय से क्षेत्र में अवैध खनन और भंडारण की शिकायतें मिल रही थीं। इसी के तहत प्रवर्तन दल ने सख्ती दिखाते हुए यह बड़ी कार्रवाई की।

More Stories
जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन हेतु मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया प्रारम्भ।
शादी का झांसा देकर युवती से बनाए शारीरिक संबंध, युवती हुई गर्भवती। शादी से किया इंकार, युवती ने दर्ज कराया मुकदमा
कांग्रेस ओबीसी विभाग की पहली प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न: ओबीसी समाज की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी: कंवरदीप सैनी