मनोज सैनी
चमोली। शुक्रवार को उत्तराखंड के माणा में ग्लेशियर टूटने से भारी हिमस्खलन हो गया था। जिससे बीआरओ के कैंप को क्षति पहुंची है। इस दौरान 55 मजदूर बर्फ में दब गए थे, जिनमें से 50 को निकाला जा चुका है। जिनमें से चार की मौत हो गई, 46 सुरक्षित हैं। वहीं पांच लापता लोगों की तलाश जारी है। जिनकी खोजबीन आईटीबीपी, आर्मी, एनडीआरएफ की संयुक्त टीम द्वारा की जा रही है। आशा करते हैं कि जल्दी वो 05 लोग मिल जाएंगे। रेस्क्यू किए गए 50 मजदूरों में से 24 मजदूरों को हैली से ज्योर्तिमठ लाया गया है। जिनका आर्मी हास्पिटल के वरिष्ठ चिकित्सकों की देखरेख में इलाज चल रहा है। बाकी मजदूरों का बद्रीनाथ आर्मी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। बताया कि अभी बद्रीनाथ हेलीपैड में बर्फ हटाने का काम चल रहा है। कल सुबह हेलीपैड की बर्फ साफ होने के बाद बाकी मजदूरों को भी ज्योर्तिमठ लाया जाएगा।
जिलाधिकारी चमोली ने ने आर्मी हास्पिटल में घायलों से मिलकर उनका हालचाल जाना। वहीं आर्मी हास्पिटल में गम्भीर रूप से घायल 01 मजदूर अशोक पुत्र जीवन राम, बेरीनाग पिथौरागढ़ को इलाज के लिए एयर एम्बुलेंस से एम्स ऋषिकेश भेजा गया है।

More Stories
अंगदान जीवन का सबसे अनमोल उपहार, जागरूकता से बच सकती हैं कई जिंदगियां।
कांवड़ मेला 2026 के दौरान 7 निर्माता कंपनियों को नोटिस।
कांवड़ यात्रा निर्विघ्न सकुशल हुई सम्पन्न। 4 करोड़ 80 लाख 40 हजार शिवभक्त पवित्र गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्य की ओर हुए रवाना।