सुनील मिश्रा
हरिद्वार। हाल ही में रिलीज गदर 2 मूवी में पाकिस्तान जनरल का दमदार अभिनय करने वाले बॉलिवुड के प्रसिद्ध फिल्मी कलाकार मनीष वाधवा अपने ससुर शशिकांत सूरी की अस्थियां लेकर आज हरिद्वार हर की पैड़ी पहुंचे। श्री गंगा सभा सचिव उज्ज्वल पंडित ने बताया की उनके तीर्थ पुरोहित कन्हैया मल, अनमोल मल्ल के माध्यम से ब्रह्मकुंड पर अस्थि प्रवाह किया गया। उसके बाद मनीष वाधवा ने पिंडदान कर्म कुशावर्त घाट पर संपन्न करने के बाद अपने तीर्थ पुरोहित की गद्दी पंडित मोतीराम जोतीराम, कमलकांत मल्ल फर्म पर पुरखो की वंशावली में नाम दर्ज कराया। इस मौके पर मनीष वाधवा के साथ बेटा बहन वा भांजी भी पहुंची। इस अवसर तीर्थ पुरोहित शगुन भगत भी मौजूद रहे।

More Stories
शादी का झांसा देकर युवती से बनाए शारीरिक संबंध, युवती हुई गर्भवती। शादी से किया इंकार, युवती ने दर्ज कराया मुकदमा
कांग्रेस ओबीसी विभाग की पहली प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न: ओबीसी समाज की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी: कंवरदीप सैनी
खाद्य सुरक्षा विभाग की विभिन्न टीमों ने व्यापक स्तर पर चलाया निरीक्षण अभियान। कैडबरी डेयरी मिल्क चॉकलेट सहित दूध, पनीर व मावा के कुल 10 खाद्य नमूने प्रयोगशाला जांच हेतु लिए।