मनोज सैनी
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में एक दिल दहला देने वाली खबर आ रही है। जहां बारातियों से भरी बस में आग लगने से 10 लोगों की मौत हो गई है। वहीं कई लोग झुलस गए हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस में करीब 30 लोग सवार थे।
मिली जानकारी के अनुसार नंदू पासवान की बेटी की शादी थी। उन्हीं के रिश्तेदार प्राइवेट बस में सवार थे। बस हाईटेंशन तार से छू गई। बस में करंट उतर आया। फिर आग लग गई। किसी को बाहर निकलने तक का मौका नहीं मिला।
मुख्यमंत्री योगी ने व्यक्त की संवेदना
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजीपुर हादसे का संज्ञान लिया। मुख्यमंत्री ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने झुलसे लोगों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

More Stories
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर मुकदमे में नया मोड़। हल्द्वानी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराने पहुंचा बाल्मीकि समाज। कहा राहुल गांधी पर मुकदमा दर्ज कराने वाला अमित कुमार बाल्मीकि समाज से नही।
जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन हेतु मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया प्रारम्भ।
खाद्य सुरक्षा विभाग की विभिन्न टीमों ने व्यापक स्तर पर चलाया निरीक्षण अभियान। कैडबरी डेयरी मिल्क चॉकलेट सहित दूध, पनीर व मावा के कुल 10 खाद्य नमूने प्रयोगशाला जांच हेतु लिए।