मनोज सैनी
हरिद्वार। लोकसभा चुनाव के लिए बसपा अब अपनी नई रणनीति बना रही है। बसपा अब भावना पांडेय को नहीं किसी स्थानीय प्रत्याशी को अपना लोकसभा प्रत्याशी बनाने जा रही है। इसकी पुष्टि खुद बीएसपी के प्रदेश अध्यक्ष शीश पाल सिंह ने की है। इन्होने बताया कि आजकल में नए प्रत्याशी की घोषणा हो जायेगी।

पुष्ट सूत्रों से जानकारी लगी है की भाजपा और बसपा दोनों राष्ट्रीय दलों ने हरिद्वार लोकसभा सीट से किसी स्थानीय को अपना प्रत्याशी न बनाकर बाहरी पर्वतीय मूल के लोगों को अपना प्रत्याशी बनाया है, जिसका हरिद्वार लोकसभा में आमजन विरोध कर रहा है और उनकी घोषित प्रत्याशी भावना पांडेय भी पर्वतीय मूल की नेता है। इसी को ध्यान में रखते हुए बीएसपी ने अपनी रणनीति बदलते हुए किसी स्थानीय नेता को नेता को अपना प्रत्याशी बनाने का पुनर्विचार किया है इससे बसपा को लाभ हो।
वहीं दूसरी और भावना पांडेय ने बताया कि बसपा जमीनी स्तर पर बहुत कमजोर है और उसके नेता खुद पार्टी छोड़कर भाजपा में जा रहे हैं इसलिए मैने खुद ही बसपा से इस्तीफा दे दिया है। भावना पांडेय ने बताया कि अब वह लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी बल्कि भाजपा प्रत्याशी का समर्थन कर उनके लिया प्रचार करूंगी। उन्होंने कहा की अब त्रिवेंद्र को हरिद्वार का सांसद बनाना जी मेरा लक्ष्य है, त्रिवेंद्र सांसद बनेगा तो भावना पांडेय सांसद बनेगी।

More Stories
उत्तराखंड की सभी 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में ससपा: श्री एम. नागेश्वर राव।
हरिद्वार जनपद में 2027 में 126 परीक्षा केंद्रों में हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट के कुल 48,320 छात्र-छात्राएं देंगे परीक्षा।
महिला से मारपीट करने वाले युवक को छह माह की कैद।