मनोज सैनी
देहरादून। प्रदेश की राजधानी देहरादून से एक बड़ी खबर आ रही है जहां भाजपा के माननीय विधायक अपने ही भाजपा सरकार के कैबिनेट मंत्री के खिलाफ उनके आवास के बाहर समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुरोला से भाजपा विधायक दुर्गेश्वर लाल धामी सरकार में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के आवास के बाहर अपने समर्थकों भाजपा मंडल अध्यक्ष, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष के साथ धरने पर बैठ गए।
धरने पर बैठे पुरोला विधायक ने मंत्री सुबोध उनियाल पर गंभीर आरोप लगाए और कहा कि वह गोविंद वन्य जीव विहार क्षेत्र में डीएफओ को हटाने की मांग कर रहे हैं।
उन्होंने डीएफओ पर जनता का काम ना करने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह विधायक तक का फोन तक नहीं उठाते। उन्होंने मंत्री सुबोध उनियाल पर जातिगत टिप्पणी करने का भी आरोप लगाते हुए कहा कि मंत्री सुबोध उनियाल ही डीएफओ को गलत तरीके से प्रश्रय देने हैं।

More Stories
गंगा सभा के चुनाव आयोग सदस्यों ने किया मां गंगा का पूजन। की अपने कार्यों की शुरुआत।
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर मुकदमे में नया मोड़। हल्द्वानी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराने पहुंचा बाल्मीकि समाज। कहा राहुल गांधी पर मुकदमा दर्ज कराने वाला अमित कुमार बाल्मीकि समाज से नही।
जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन हेतु मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया प्रारम्भ।