मनोज सैनी
इंदौर। सूरत के बाद अब मध्यप्रदेश में भाजपा ने बड़ा खेला कर दिया है। इसकी सूचना भी भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय ने सोशल मीडिया में सेल्फी शेयर की दी। दरअसल कांग्रेस पार्टी ने अक्षय कांति बम को इंदौर लोकसभा सीट से प्रत्याशी घोषित किया था। वहीं गुजरात की तरह मध्य प्रदेश में भी कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय बम ने अपना नामांकन वापस लेकर भाजपा का दामन थाम लिया है।
https://twitter.com/KailashOnline/status/1784833669850403270?t=FOpuyJfbyrrafwbLM7arrw&s=19
विजयवर्गीय ने सेल्फी शेयर करते एम लिखा कि कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी अक्ष्य कांति बम का माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के नेतृत्व में भाजपा में स्वागत है।
वहीं इस इंदौर लोकसभा सीट के 25 अप्रैल को नामांकन भरे गए थे और 29 अप्रैल को नाम वापसी का अंतिम दिन था। इससे पहले ही कैलाश विजयवर्गीय ने इस ‘ऑपरेशन’ को अंजाम दे दिया। इंदौर में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान 13 मई को होगा और मतगणना 4 जून को संपन्न होगी।
इंदौर लोकसभा सीट चुनाव
नामांकन भरने की तारिख 25 अप्रैल
नाम वापसी की तारिख 29 अप्रैल
मतदान की तारिख 13 मई
मतगणना 4 जून

More Stories
हरिद्वार जनपद में 2027 में 126 परीक्षा केंद्रों में हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट के कुल 48,320 छात्र-छात्राएं देंगे परीक्षा।
अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस सड़क से लेकर संसद तक आंदोलन करेगी: रागिनी नायक
दशहरा पर्व को लेकर हरिद्वार पुलिस का यातायात डायवर्जन प्लान जारी।