ब्यूरो
हरिद्वार। हरिद्वार में भाजपा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा का भाजपा के ही सहयोगी संगठन बजरंग दल ने पुतला फूंका है। बड़ी संख्या में इकट्ठा होकर भाजपा जिला कार्यालय पहुंचे बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने आशुतोष शर्मा को भू माफिया बताते हुए जमकर नारेबाजी की और आशुतोष शर्मा का पुतला भी फूंका।
हंगामा कर रहे कार्यकर्ताओं ने आशुतोष शर्मा पर बजरंग दल का कार्यालय कब्जाने और भू माफिया होने का बड़ा आरोप लगाया। साथ ही भाजपा संगठन से आशुतोष शर्मा को पद से हटाने की मांग भी कर डाली। इस मामले पर आशुतोष शर्मा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कुछ लोग बजरंग दल का नाम लेकर बेवजह हंगामा कर रहे हैं। अगर उन्हें कोई शिकायत है तो इसकी जांच के लिए विभिन्न जांच एजेंसियां मौजूद है। सस्ती लोकप्रियता के लिए बेवजह हंगामा नहीं किया जाना चाहिए।

More Stories
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर मुकदमे में नया मोड़। हल्द्वानी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराने पहुंचा बाल्मीकि समाज। कहा राहुल गांधी पर मुकदमा दर्ज कराने वाला अमित कुमार बाल्मीकि समाज से नही।
जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन हेतु मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया प्रारम्भ।
शादी का झांसा देकर युवती से बनाए शारीरिक संबंध, युवती हुई गर्भवती। शादी से किया इंकार, युवती ने दर्ज कराया मुकदमा