ब्यूरो
श्रीनगर। पवित्र अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने की घटना सामने आई है जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई है। प्राथमिक सूचना के अनुसार बादल फटने के बाद पानी बढ़ने से मौके पर फंसे हजारों श्रद्धालु फंस गए है। अमरनाथ यात्रा रोक दी गई है।

सूत्रों के अनुसार भारी बारिश के बाद अमरनाथ गुफा के ऊपर से पानी काफी मात्रा में अचानक नीचे बह कर आ गया। लगभग 25 टेंट और 2 लंगर तबाह हो गए। राहत बचाव कार्य तेजी से किया जा रहा है। रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए तुरंत हेलीकॉप्टर भी रवाना किए गए हैं। घायलों को इलाज के लिए एयरलिफ्ट किया जा रहा है। मौके पर कुछ यात्री फंसे हुए हैं। सभी को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया जा रहा है। इससे पहले वर्ष 2018 में भी अमरनाथ यात्रा के दौरान बादल फटने से पांच श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी। आधार शिविर बालटाल से पवित्र गुफा की तरफ जाते रास्ते पर बरारीमर्ग और रेलपथरी के बीच भूस्खलन होने से यह हादसा हुआ था।

More Stories
अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चला प्रशासन का पीला पंजा: नगर मजिस्ट्रेट हर गिरि के नेतृत्व में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान।
राजस्व कार्यों में लापरवाही पर प्रशासन की कार्रवाई, राजस्व उपनिरीक्षक निलंबित।
खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई लगातार जारी: एक्सपायरी डेट के 150 किलोग्राम रसगुल्ले नष्ट कराए, पांच प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी कर 14 दिनों में स्पष्टीकरण मांगा।