मनोज सैनी
हरिद्वार। कुम्भ क्षेत्र के बैरागी कैम्प में कुम्भ मेले की अव्यवस्थाओं को लेकर आज बैरागी सन्तों का गुस्सा अपर मेलाधिकरी हरबीर सिंह पर फूट पड़ा। मिली जानकारी के अनुसार अपर मेलाधिकरी हरबीर सिंह निर्मोही अखाड़े के सन्तों से मुलाकात करने बैरागी क्षेत्र गये थे जहां कुम्भ में फैली अव्यवस्थाओं से नाराज बैरागी संतो ने अपर मेलाधिकरी पर भड़क गये और मारपीट शुरू कर दी। जिससे कारण उन्हें कुछ चोट भी आई है। खबर लिखे जाने तक बैरागी क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है और कुम्भ मेले के आलाधिकारी मौके पर पहुंच कर मामले की जानकारी ले रहे हैं।

More Stories
गंगा सभा के चुनाव आयोग सदस्यों ने किया मां गंगा का पूजन। की अपने कार्यों की शुरुआत।
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर मुकदमे में नया मोड़। हल्द्वानी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराने पहुंचा बाल्मीकि समाज। कहा राहुल गांधी पर मुकदमा दर्ज कराने वाला अमित कुमार बाल्मीकि समाज से नही।
जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन हेतु मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया प्रारम्भ।