हरीओम गिरी
रुड़की। नगर निगम रुड़की के मेयर गौरव गोयल की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। नाला गैंग में हुए भ्रष्टाचार को लेकर शासन में की गई शिकायत की जांच अब जिला अधिकारी हरिद्वार को दे दी गई है।
बता दे की मेयर गौरव गोयल के एक पूर्व कर्मचारी नीरज अग्रवाल ने नगर निगम के द्वारा शहर के नालो की सफाई के लिए बनाये गए नाला गैंग में मेयर गौरव गोयल पर भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया था। उनका आरोप था की मेयर ने अपने निजी कर्मचारियों को नाला गैंग का कर्मचारी दिखाकर उनकी सैलरी ली है। मेयर पर आरोप लगने के बाद काफी हंगामा भी हुआ था जिसके बाद कुछ दिन पहले पुरानी तहसील से पार्षद नितिन त्यागी ने नाला गैंग में भ्रष्टाचार की शिकायत शासन से की थी। शासन ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उत्तराखंड के उपसचिव अनिल जोशी ने मामले की जांच जिलाधिकारी को करने के आदेश दे दिए है। जिसके बाद मेयर की मुश्किलें और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।
यह भी बता दे की मेयर गौरव गोयल पहले से ही मुश्किलों में चल रहे है। एक महिला ने उन पर छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया था जिसके बाद मेयर के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर गंगनहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज हो गया था जिसकी पुलिस अभी जांच कर रही है। अब नाला गैंग में भ्रष्टाचार को लेकर जिलाधिकारी जांच करने जा रहे है जिससे मेयर की मुश्किलें और भी ज्यादा बढ़ती हुई दिखाई दे रही है।

More Stories
गंगा सभा के चुनाव आयोग सदस्यों ने किया मां गंगा का पूजन। की अपने कार्यों की शुरुआत।
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर मुकदमे में नया मोड़। हल्द्वानी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराने पहुंचा बाल्मीकि समाज। कहा राहुल गांधी पर मुकदमा दर्ज कराने वाला अमित कुमार बाल्मीकि समाज से नही।
जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन हेतु मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया प्रारम्भ।