मनोज सैनी
हरिद्वार। पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री श्री हरीश रावत जी का अंबेडकर पार्क निकट अंबेडकर चौक टिबड़ी हरिद्वार में सफाई अभियान व देश में बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी को लेकर रानीपुर मोड़ से शंकर आश्रम तक पदयात्रा का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम अम्बेडकर जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया उसके बाद अम्बेडकर पार्क में सफाई की गई।

तत्पश्चात टिबड़ी से पुराने रानीपुर मोड़ तक देश में बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी को लेकर पदयात्रा की। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जब जब भाजपा आई है कमर तोड़ महंगाई लायी है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कोरोना काल में हुई मृतक के परिजनों से मिले और उन्हें ढांढस भी बंधाया। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सतपाल ब्रह्मचारी, पुरुषोत्तम शर्मा, आकाश भाटी, नितिन तेश्वर, ओ पी चौहान, संजय शर्मा, रविश भटीजा, दीपक जखमोला आदि उपस्थित थे।

More Stories
उत्तराखंड की सभी 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में ससपा: श्री एम. नागेश्वर राव।
हरिद्वार जनपद में 2027 में 126 परीक्षा केंद्रों में हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट के कुल 48,320 छात्र-छात्राएं देंगे परीक्षा।
महिला से मारपीट करने वाले युवक को छह माह की कैद।