विकास झा
हरिद्वार। रानीपुर विधायक भाई आदेश चौहान के सौजन्य से शिव हनुमान मंदिर, सेक्टर- 4 में पूजा अर्चना के बाद छठ घाट सौंदर्यीकरण का काम शुरू हुआ। इस कार्य के स्वीकृति से पूर्वांचल समाज, छठ पूजा समिति सैक्टर 4 व भोजपुरी समाज में खुशी की लहर है। समस्त छठ पूजा समिति ,भोजपुरी समिति व पूर्वांचल समाज की ओर से विधायक आदेश चौहान का आभार व्यक्त किया है। इस मौके पर राजनाथ यादव,उमेश पाठक,तरूण शुक्ल,सुनील कुमार गुप्ता, अमृत रंजन,सुनील पाण्डेय, रवि यादव, कृष्णा चौहान, एन के दूबे, संतोष तिवारी, जे पी शुक्ल, अनिल मौर्य , शिवशंकर पाण्डेय,अनुग्रह पांडेय, बिजेंद्र वर्मा,राम चन्द्र यादव, विरेन्द्र यादव ,छोटे लाल, व पूर्वांचल एवं भोजपुरी समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

More Stories
दुष्कर्म के आरोपी की बेल अर्जी रद्द।
नीट पेपर लीक प्रकरण: यूथ कांग्रेस ने की धर्मेंद्र प्रधान को मंत्रीपद से बर्खास्त करने की मांग, फूंका पुतला।
नीट नहीं नीलामी है भाजपा की कारस्तानी है: आलोक शर्मा