मनोज सैनी
हरिद्वार। बीएचईएल हरिद्वार में मनाए गए सुरक्षा पखवाड़ा तथा पर्यावरण माह के दौरान आयोजित की गई, विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित करने के लिए, एक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीएचईएल हरिद्वार के कार्यपालक निदेशक श्री प्रवीण चन्द्र झा तथा विशिष्ट अतिथि कार्यपालक निदेशक (ओएसडी) श्री टी. एस. मुरली थे।
समारोह को सम्बोधित करते हुए श्री प्रवीण चन्द्र झा ने कहा कि हमें अपने दैनिक जीवन में भी सुरक्षा नियमों को अपनाना होगा, तभी हम शून्य क्षति के लक्ष्य को प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि बढ़ते हुए प्लास्टिक प्रदूषण पर रोक लगाने के लिए, हमें प्लास्टिक के प्रयोग को न्यूनतम स्तर पर लाने का प्रयास करना होगा। श्री टी. एस. मुरली ने भी सभी से पर्यावरण के अनुकूल क्रिया-कलाप करने की अपील की तथा सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने पर जोर दिया।
समारोह में सुरक्षा पखवाड़ा तथा पर्यावरण माह के दौरान आयोजित की गई प्रतियोगिताओं के विजेताओं को, मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर सुरक्षा एवं पर्यावरण से सम्बंधित एक प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया। इससे पहले महाप्रबंधक (डब्ल्यूईएंडएस, सीआईएक्स) श्री जे. के. पुन्डीर ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान वरि. उप महाप्रबंधक (पीसीआरआई) श्री मनीष सचान ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में किए गए प्रयासों से सभी को अवगत कराया। साथ ही सुरक्षा अधिकारी श्री सुधीर कुमार सिंह तथा श्री सुनील कुमार साहू ने, क्रमश: हीप तथा सीएफएफपी की सुरक्षा एवं पर्यावरण सम्बंधित कार्यों की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।
इस अवसर पर प्रमुख (एचएसई-हीप) श्री ए. के. कटारिया सहित महाप्रबंधकगण, वरिष्ठ अधिकारी, सीआईएसएफ तथा यूनियन एवं एसोसिएशन प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में अपर महाप्रबंधक (पीसीआरआई) श्री रजनीश गुप्ता ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।

More Stories
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा की तीन मांगो में से एक मांग हुई पूरी: मेलाधिकारी ने अर्धकुंभ निधि से परियोजना संबंधी जानकारी वाले बोर्ड प्रत्येक कार्यस्थल पर प्रमुखता से लगाने के निर्देश।
कनखल चौक बाजार में सन 1930 से स्थित कांग्रेस के ऐतिहासिक ध्वज का सौंदर्यकरण।
चौक बाजार श्री रामलीला समिति (रजि0) ज्वालापुर के 79 वे वार्षिकोत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ। मुख्य अतिथि अर्श नैय्यर ने रंगमंच का पूजन कर लीला का किया शुभारंभ।