मनोज सैनी
हरिद्वार। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) ने भारत सरकार को वर्ष 2024-25 के लिए 109.98 करोड़ रुपये का अंतिम लाभांश दिया है।
इस संबंध में, भारत सरकार द्वारा धारित इक्विटी (63.17%) पर अंतिम लाभांश के लिए एक चेक, श्री एच.डी. कुमारस्वामी, माननीय केंद्रीय मंत्री (भारी उद्योग एवं इस्पात) को श्री के. सदाशिव मूर्ति, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, बीएचईएल द्वारा, श्री कामरान रिज़वी, सचिव (एचआई) की उपस्थिति में प्रदान किया गया।
इस अवसर पर बीएचईएल के निदेशक और भारी उद्योग मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। गौरतलब है कि वित्त वर्ष 2024-25 के लिए कंपनी के शेयरधारकों को दिया गया कुल लाभांश 174.10 करोड़ रुपये है।

More Stories
शादी का झांसा देकर युवती से बनाए शारीरिक संबंध, युवती हुई गर्भवती। शादी से किया इंकार, युवती ने दर्ज कराया मुकदमा
कांग्रेस ओबीसी विभाग की पहली प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न: ओबीसी समाज की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी: कंवरदीप सैनी
खाद्य सुरक्षा विभाग की विभिन्न टीमों ने व्यापक स्तर पर चलाया निरीक्षण अभियान। कैडबरी डेयरी मिल्क चॉकलेट सहित दूध, पनीर व मावा के कुल 10 खाद्य नमूने प्रयोगशाला जांच हेतु लिए।