ब्यूरो
हरिद्वार। कृष्णा नगर, कनखल स्थित महापौर नगर निगम, हरिद्वार के कैंप कार्यालय पर महापौर प्रतिनिधि अशोक शर्मा ने अनेकों युवाओं को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करवाई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में युवा बेरोजगार हैं। सरकार उनसे पकौड़े तलवाना चाहती है। अब युवा कांग्रेस की तरफ देख रहा है। कांग्रेस ही युवाओं, महिलाओं व किसानों व कर्मचारियों की हितेषी है। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और समाजसेवी मनोज सैनी ने कहा कि भाजपा शासन में बेरोजगारी व महंगाई से देश का युवा निराश व हताश है और कांग्रेस की तरफ आशा भरी नजरों से देख रहा है। सैनी ने देश व प्रदेश की भाजपा सरकार पर युवाओं के साथ छल करने आए भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने 2 करोड़ नौकरियों को झांसा देकर युवाओं के साथ धोखा किया है। इस दौरान अमित प्रजापति, अतुल बादल, सत्यम धीमान, करण कुमार, राहुल सैनी, पार्थ, सागर कश्यप, राजेश, सुनील, अमन, राजेंद्र, मोहित, अनुज आदि कांग्रेस में शामिल हुए। इस अवसर पर मेयर प्रतिनिधि संगम शर्मा, सुमित भाटिया, पार्षद प्रतिनिधि तासीन अंसारी, अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष सुनील कुमार, संदीप कुमार, अमित राजपूत अमित रस्तोगी, तेजस्वी गुप्ता, राजेन्द्र गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

More Stories
उत्तराखंड की सभी 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में ससपा: श्री एम. नागेश्वर राव।
हरिद्वार जनपद में 2027 में 126 परीक्षा केंद्रों में हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट के कुल 48,320 छात्र-छात्राएं देंगे परीक्षा।
महिला से मारपीट करने वाले युवक को छह माह की कैद।