क्राइम ब्यूरो
हरिद्वार। बेटी के साथ दुष्कर्म करने वाले कलयुगी पिता को कोतवाली रानीपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा हैं कि शादीशुदा बेटी ने करीब छह माह पूर्व कोर्ट के आदेश पर पिता पर मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली
रानीपुर प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा ने बताया कि भेल निवासी शादीशुदा महिला ने अपने पिता के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर करीब छह माह पूर्व मुकदमा दर्ज कराया था। पीड़िता ने आरोप लगाया था कि उसके पिता ने कोल्ड ड्रिंक्स में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ
गलत काम किया। इस मामले की जानकारी उसने अपनी मां को भी दी थी। पीड़िता ने बताया कि उसका प्रेम विवाह वर्ष 2020 में ज्वालापुर क्षेत्र में रहने वाले युवक के साथ हुआ था। शादी के बाद ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे थे। ससुराल से अपने मायके
भेल में रहने के लिए आ गई थी। उसी दौरान उसके पिता ने उसके साथ अश्लील हरकत भी की व कोल्ड ड्रिंक्स में नशीला पदार्थ पिलाने के बाद दुष्कर्म किया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच करने के बाद आरोपी पिता को गिरफ्तार करके मेडिकल करवाने के बाद
कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।

More Stories
दूसरे दिन भी अवैध अतिक्रमण पर चला पीला पंजा: नगर मजिस्ट्रेट हर गिरि के नेतृत्व में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान।
अम्बरीष कुमार और उत्तराखंड आंदोलनकारियों के नाम पर नव निर्मित घाटों के नामकरण की मांग।
अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चला प्रशासन का पीला पंजा: नगर मजिस्ट्रेट हर गिरि के नेतृत्व में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान।