राहुल सैनी
रुड़की। सैनी समाज को एकजुटता के लिए भारतीय राष्ट्रवादी सैनी समाज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष अरुण सैनी जी के निवास स्थान बाजुहेड़ी में संपन्न हुई। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष अरुण सैनी ने कहा कि सैनी समाज को एकजुट करने के लिए प्रदेश में सदस्यता अभियान की शुरुआत की जायेगी। वहीं संगठन द्वारा पूर्व में हुए कार्यक्रमों की समीक्षा के साथ साथ, आगामी कार्यक्रमों पर भी चर्चा की गई। वहीं राहुल सैनी पत्रकार को प्रदेश मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी देने का निर्णय लिया गया और उनका जोरदार तरीके से स्वागत किया गया। इस अवसर पर संगठन के प्रदेश महासचिव राजीव सैनी, संगठन के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय सैनी, संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष अश्वनी सैनी, संगठन के प्रदेश संगठन मंत्री अशोक सैनी, प्रवीण सैनी, लखन, जिला अध्यक्ष आदेश सैनी, जिला महासचिव दीपचंद सैनी, गजे सिंह सैनी, आशीष सैनी, आर्यन सैनी, कोषाध्यक्ष मनीष सैनी, जिला उपाध्यक्ष सचिन सैनी आदि संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

More Stories
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा की तीन मांगो में से एक मांग हुई पूरी: मेलाधिकारी ने अर्धकुंभ निधि से परियोजना संबंधी जानकारी वाले बोर्ड प्रत्येक कार्यस्थल पर प्रमुखता से लगाने के निर्देश।
कनखल चौक बाजार में सन 1930 से स्थित कांग्रेस के ऐतिहासिक ध्वज का सौंदर्यकरण।
चौक बाजार श्री रामलीला समिति (रजि0) ज्वालापुर के 79 वे वार्षिकोत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ। मुख्य अतिथि अर्श नैय्यर ने रंगमंच का पूजन कर लीला का किया शुभारंभ।