मनोज सैनी
हरिद्वार। कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र रावत तथा बीजेपी प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत के निर्वाचन अभिकर्ता रजिस्टर सहित उपस्थित हुए लेकिन रजिस्टर में प्रविष्टियां पूर्ण नहीं होने के कारण मिलान नहीं हो पाया। बसपा प्रत्याशी जमील अहमद के निर्वाचन अभिकर्ता बिना रजिस्टर के उपस्थित हुए जिस कारण मिलान नही हो पाया। निर्दलीय प्रत्याशी अकरम हुसैन बिना रजिस्टर के साथ व 30 मिनट विलंब से पहुंचे जिस कारण मिलान के लिए रजिस्टर नहीं दिखा पाए, जबकि निर्दलीय प्रत्याशी विजय कुमार एवम उनका निर्वाचन अभिकर्ता कोई भी रजिस्टर मिलान हेतु उपस्थित नहीं हुआ। जिस कारण इन सभी प्रत्याशियों को व्यय प्रेक्षक स्वाति शिवम द्वारा नोटिस जारी किया गया।

More Stories
गंगा सभा के चुनाव आयोग सदस्यों ने किया मां गंगा का पूजन। की अपने कार्यों की शुरुआत।
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर मुकदमे में नया मोड़। हल्द्वानी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराने पहुंचा बाल्मीकि समाज। कहा राहुल गांधी पर मुकदमा दर्ज कराने वाला अमित कुमार बाल्मीकि समाज से नही।
जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन हेतु मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया प्रारम्भ।