मनोज सैनी
देहरादून। भाजपा के कद्दावर, दबंग नेता व रुद्रपुर के पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें उस समय और तेज हो गई जब वह आज कांग्रेस भवन में उत्तरखंड़ के पूर्व मुख्यमंत्री श्री हरीश रावत से मिलने के लिए पहुंचे।
[yotuwp type=”videos” id=”48JXwoTNEng” ]
सूत्रों की माने तो कांग्रेस भवन में दोनों के बीच बंद कमरे में काफी देर वार्ता हुई। बताते चले की भाजपा में अपनी उपेक्षा से पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल काफी समय से नाराज चल रहे हैं और लोक सभा चुनाव से पूर्व कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें चल रही है। ये अटकलें उस समय और पुख्ता हो गई जब वह कांग्रेस भवन में पूर्व मुख्यमंत्री श्री हरीश रावत से मिलने के लिए पहुंचे, जहां उनकी हरीश रावत से काफी देर बंद कमरे में बातचीत चली।

More Stories
नकाबपोश बदमाशों ने दुकान पर बैठे बाइक मिस्त्री को मारी गोली, अस्पताल ले जाते समय मौत।
हरिद्वार, देहरादून, नैनीताल और ऊधमसिंहनगर में बदले पुलिस अधिकारी। अपर पुलिस अधीक्षक अभय सिंह को मिली हरिद्वार ग्रामीण की जिम्मेदारी।
ई-रिक्शा एवं तिपहिया वाहनों के विरुद्ध विशेष अभियान, 179 वाहनों के चालान एवं 21 वाहन सीज।