मनोज सैनी
हरिद्वार। हरिद्वार में हो रही जोरदार बारिश की वजह से हरिद्वार का मुख्य चौराहा भगत सिंह चौक व चंद्राचार्य चौक पूरी तरह से जलमग्न हो गया है। चौराहे पर कई फीट पानी जमा हो जाने की वजह से एक बस भी पानी में फंस गई है। इसके अलावा कई सड़कें जलमग्न हो गई हैं। कॉलोनियों और बाजारों में पानी भर गया है। बारिश के चलते गंगा का जलस्तर भी चेतावनी निशान के ऊपर पहुंच गया है।
लगातार हो रही बारिश की वजह से हरिद्वार में आमजनता का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है वहीं यातायात व्यवस्था भी चरमरा गई है। भगत सिंह चौक व चंद्रा चार्य चौक पर बारिश का पानी जमा होने से भाजपा व कांग्रेस में राजनीति भी शुरू हो गयी है। बताते चलें कि अभी कुछ दिन पूर्व ही भाजपा पार्षद पति सचिन बेनीवाल ने सोशल मीडिया पर चंद्राचार्य चौक की एक फोटो डालकर यह दिखाने की कोशिश की कि अब विधायक जी के प्रयासों से बने करोड़ों के नाले निर्माण के कारण चंद्राचार्य चौक में पानी भरने की समस्या दूर हो गयी है। मगर विगत दिनों हुई बारिश से वास्तविकता स्वयं जनता के सामने आ गयी है। कांग्रेसी नेता तरुण व्यास ने देर रात हुई बारिश से भरे पानी की वीडियो सोशल मीडिया पर डालकर पार्षद पति के दावों को पोल खोलकर रख दी है।

More Stories
दुष्कर्म करने के आरोपी की जमानत अर्जी रद्द।
दो गैंगस्टर को दो- दो वर्ष की कैद।
खास खबर: गंगनहर पटरी पर 5-6 फीट रिटेनिंग वॉल बढ़ाने से सिकुड़ी गंगनहर, पटरी की चौड़ाई बढ़ी।