मनोज सैनी
हरिद्वार। उत्तरी खण्ड गंगनहर हरिद्वार के जिलेदार आराजी द्वितीय ने कनखल थाने में तहरीर देकर भाजपा के पूर्व पार्षद पर सरकारी जमीन को बेचने का आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग की है।


पुलिस को दी तहरीर में उत्तरी खण्ड गंगनहर हरिद्वार के जिलेदार आराजी द्वितीय ने कहा कि बैरागी कैंप अंतर्गत सिंचाई विभाग उत्तर प्रदेश की भूमि है। यह भूमि कुंभ मेला के लिए आरक्षित है। कहा कि सचिन अग्रवाल पुत्र स्व0 अनिल अग्र्रवाल निवासी बैरागी कैंप कनखल ने एसआईजी डूप्लेक्स प्रताव विहार गाजियाबाद निवासी महेन्द्र सिंह यादव पुत्र पन्त सिंह यादव को उक्त भूमि का कुछ भाग स्टाम्प अनुबंध पत्र के द्वारा विक्रय किया है। जो कि नियम के विरूद्ध है। उन्होंने पूर्व पार्षद सचिन के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही किए जाने की मांग की है।

More Stories
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा की तीन मांगो में से एक मांग हुई पूरी: मेलाधिकारी ने अर्धकुंभ निधि से परियोजना संबंधी जानकारी वाले बोर्ड प्रत्येक कार्यस्थल पर प्रमुखता से लगाने के निर्देश।
कनखल चौक बाजार में सन 1930 से स्थित कांग्रेस के ऐतिहासिक ध्वज का सौंदर्यकरण।
चौक बाजार श्री रामलीला समिति (रजि0) ज्वालापुर के 79 वे वार्षिकोत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ। मुख्य अतिथि अर्श नैय्यर ने रंगमंच का पूजन कर लीला का किया शुभारंभ।