मनोज सैनी
हल्द्वानी। हल्द्वानी में पिछले 48 घंटे से हो रही भारी बरसात और गौला नदी के जलस्तर बढ़ने से क्रिकेट स्टेडियम की तरफ भूकटाव शुरू हो गया है। जानकारी मिलते ही मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट ए पी बाजपेई, सहायक खेल निदेशक राशिका सिद्दीकी और तहसीलदार सचिन कुमार ने अधिकारियों सहित मौके का निरीक्षण किया।
सिटी मजिस्ट्रेट ए पी बाजपेई ने अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के गौला नदी किनारे पश्चिमी छोर का निरीक्षण करते हुए लगातार गोला नदी के जलस्तर से हो रहे भू कटाव का निरीक्षण किया। इस दौरान बताया कि खेल विभाग के उच्च अधिकारियों को इस संबंध में अवगत करा दिया गया है। साथ ही जलस्तर कम होने के बाद उपरोक्त हिस्से में बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं तथा खेल विभाग के अधिकारियों को लगातार मॉनिटरिंग करने को कहा गया है।

More Stories
जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन हेतु मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया प्रारम्भ।
शादी का झांसा देकर युवती से बनाए शारीरिक संबंध, युवती हुई गर्भवती। शादी से किया इंकार, युवती ने दर्ज कराया मुकदमा
कांग्रेस ओबीसी विभाग की पहली प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न: ओबीसी समाज की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी: कंवरदीप सैनी