हिमांशु द्विवेदी
हरिद्वार। वर्षों से खुले में बकरा और मुर्गा काटने की शिकायतें भेल प्रबंधन को मिल रही थी जिस पर कार्रवाई करते हुए , नगर प्रशासक संजय पवार के आदेश पर संपदा विभाग ने सेक्टर 3, पायल सिनेमा के निकट संचालित मटन की तीन दुकाने सील कर दी गई। और सेक्टर 1 मे केशव कुंज के निकट अवैध रूप से झोपड़ी में चल रहे मटन की दुकान को ध्वस्त कर दिया।
लोगों ने शिकायत की थी कि उक्त तीनों दुकानदार नदी की तरफ अवैध रूप से बकरा और मुर्गा काटते है जिस की दुर्गंध का वातावरण था। वहीं उक्त दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने में भी जांच पड़ताल कर उन पर कार्रवाई की है। वैसे तो जनपद में खुले में पशु कटान पर प्रतिबंध लगा हुआ है लेकिन चोरी छुपे लोग आज भी बकरे काट रहे हैं। जिसमें कार्यवाही करते हुए सर्वप्रथम भेल प्रबंधन में तत्परता दिखाते हुए खुले में पशु कटान करने वालों पर सख्त कार्रवाई की है। नगर प्रशासक संजय पवार ने कहा है कि किसी को भी कानून का उल्लंघन करने का अधिकार नहीं।

More Stories
शादी का झांसा देकर युवती से बनाए शारीरिक संबंध, युवती हुई गर्भवती। शादी से किया इंकार, युवती ने दर्ज कराया मुकदमा
कांग्रेस ओबीसी विभाग की पहली प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न: ओबीसी समाज की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी: कंवरदीप सैनी
खाद्य सुरक्षा विभाग की विभिन्न टीमों ने व्यापक स्तर पर चलाया निरीक्षण अभियान। कैडबरी डेयरी मिल्क चॉकलेट सहित दूध, पनीर व मावा के कुल 10 खाद्य नमूने प्रयोगशाला जांच हेतु लिए।