क्राइम ब्यूरो
हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में निवास करने वाले भेल में कार्यरत मैनेजर के घर पर रंगदारी मांगने का पत्र प्राप्त हुआ है, जिसमें 2 लाख की रंगदारी मांगी गई। पत्र में रंगदारी ना देने पर इकलौते बेटे को नुकसान पहुंचाने की धमकी भी दी गई है। पीड़ित ने पुलिस में रंगदारी का पत्र सौंपते हुए अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

रानीपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा ने बताया कि बीएचईएल सेक्टर-3 में रहने वाले मैनेजर कमलकांत ने तहरीर देकर दो लाख की रंगदारी मांगने वाले के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। बीएचएल में मैनेजर के पद पर तैनात कमल कांत ने तहरीर में बताया कि 25 मार्च की रात उनके घर पर किसी अज्ञात ने पत्र फेंका, पत्र मिलने पर उसे खोल कर देखा गया तो जिसमें लिखा था की अगर दो लाख रुपए की रकम नहीं दी गई तो इसका अंजाम भुगतने को तैयार रहना। पत्र में किसी का नाम अंकित नहीं था। रंगदारी मांगने वाले ने पत्र में स्थान खोला हुआ था जहां रंगदारी की रकम लेकर जाना था। रंगदारी मांगने वाले ने मैनेजर को धमकी भरे लहजे में रकम न मिलने पर इकलौते बेटे को नुकसान पहुंचाने की बात कही गई है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पत्र को कब्जे में लेकर पूरे मामले की जानकारी लगाई जा रही है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बीएचईएल में कार्यरत मैनेजर टाउनशिप के सरकारी आवास पर रहता है जबकि उसका 30 वर्षीय बेटा टिहरी विस्थापित कॉलोनी में अपने निवास में रहता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

More Stories
उत्तराखंड की सभी 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में ससपा: श्री एम. नागेश्वर राव।
हरिद्वार जनपद में 2027 में 126 परीक्षा केंद्रों में हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट के कुल 48,320 छात्र-छात्राएं देंगे परीक्षा।
महिला से मारपीट करने वाले युवक को छह माह की कैद।