मनोज सैनी
हरिद्वार। बीएचईएल उपनगरी में “सिंगल यूज़ प्लास्टिक” के प्रयोग पर पूर्ण प्रतिबंध को ध्यान में रखते हुए, नगर प्रशासन विभाग एवं नगर पालिका परिषद (शिवालिक नगर) द्वारा, इस दिशा में निरंतर संयुक्त जागरूकता एवं प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत शिवालिक नगर तथा सेक्टर-4 पीठ बाजार क्षेत्र में, सघन जांच अभियान चलाकर लगभग 17 किलो ‘सिंगल यूज़ प्लास्टिक’ जब्त किया गया तथा 50 से अधिक चालान भी जारी किए गए।
इस कार्रवाई के संदर्भ में बीएचईएल के नगर प्रशासक एवं संपदा अधिकारी श्री संजय पंवार ने कहा कि सेक्टर-1 बाजार में भी, बीएचईएल नगर प्रशासन एवं नगर पालिका परिषद, शिवालिक नगर के द्वारा संयुक्त सघन जांच अभियान चलाया गया तथा उल्लंघन करने वाले दुकानदारों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि इस दिशा में आगे भी संयुक्त रूप से अभियान जारी रहेगा, जिससे उपनगरी क्षेत्र को पूरी तरह ‘सिंगल यूज़ प्लास्टिक’ मुक्त बनाया जा सके।
उल्लेखनीय है कि इस अभियान का उद्देश्य, बीएचईएल उपनगरी क्षेत्र को स्वच्छ, पर्यावरण-अनुकूल एवं सिंगल यूज़ प्लास्टिक मुक्त बनाना है। बीएचईएल नगर प्रशासन ने सभी दुकानदारों से अपील की है कि वे सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग पूर्णतः करें। इस दिशा में दुकानदारों एवं आम नागरिकों को, सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों और प्रतिबंध से संबंधित नियमों की जानकारी देने हेतु, उद्घोषणाएं भी की जा रही हैं।

More Stories
बीएचईएल को चार ताप विद्युत परियोजनाओं के लिए अडानी पावर से मिले बड़े ऑर्डर।
चार युवतियों ने की विवाहिता के साथ मारपीट। सोशल मीडिया में वीडियो वायरल।
आगामी त्योहारों के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के आदेश।