मनोज सैनी
हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा कालनेमि (ढोंगी बाबा) जो धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड कर ठगी कर धर्म की आड में लोगो की भावनाओं व आस्थाओं से खिलवाड करते हैं और छदम् भेष धारियों जो महिलाओं व युवाओ को भ्रमित कर उनकी व्यक्तिगत अथवा घरेलू समस्याओं का निदान करने का प्रलोभन देते हैं, के विरूद्व कठोर कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिए गए थे।
उक्त निर्देशों के क्रम में आज कोतवाली नगर क्षेत्र में पुलिस टीम द्वारा साधु-संतो के भेष में घूम रहे 05 ढोंगी बाबाओं सुनील पुत्र मुनीर निवासी शाहजहांपुर मार्ग बढैमय पूरवा बेहय हरदोई उत्तर प्रदेष उम्र-47 वर्ष, जोगेन्द्र पुत्र नहेस निवासी फत्तेपुर वसेन हंस बटौली थाना वेरीगंज हरदोई उत्तर प्रदेश उम्र- 25 वर्ष, पारसनाथ पुत्र सोहन निवासी बरहना खेडा पो0 बरहना खेडा थान भधौली हरदोई उत्तर प्रदेश उम्र-45 वर्ष, मनोज पुत्र गुल्लु निवासी जनकपुर थाना देहात कोतवाली हरदोई उत्तर प्रदेश उम्र-36 वर्ष, पूरनमल पुत्र छोटे लाल निवासी ग्राम हसनाडी थाना नोखा जिला रोहताथ विहार उम्र 50 वर्ष को अन्तर्गत धारा-172(2) BNS में गिरफ्तार किया गया।

More Stories
शादी का झांसा देकर युवती से बनाए शारीरिक संबंध, युवती हुई गर्भवती। शादी से किया इंकार, युवती ने दर्ज कराया मुकदमा
कांग्रेस ओबीसी विभाग की पहली प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न: ओबीसी समाज की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी: कंवरदीप सैनी
खाद्य सुरक्षा विभाग की विभिन्न टीमों ने व्यापक स्तर पर चलाया निरीक्षण अभियान। कैडबरी डेयरी मिल्क चॉकलेट सहित दूध, पनीर व मावा के कुल 10 खाद्य नमूने प्रयोगशाला जांच हेतु लिए।