Apne log news

No.1 news portal of Uttarakhand

भू-धंसाव के कारण जोशीमठ में 849 भवन चिन्हित

ब्यूरो

चमोली। जोशीमठ नगर क्षेत्र में भू-धंसाव के कारण अभी तक 849 भवनों को चिन्हित किया गया है जिनमें दरारें मिली है। इसमें से 181 भवन असुरक्षित जोन में रखा गया है।
जोशीमठ में आपदा प्रभावित 259 परिवारों के 867 सदस्यों को सुरक्षा के दृष्टिगत राहत शिविरों में रूकवाया गया है। राहत शिविरों में भोजन, पेयजल, चिकित्सा इत्यादि मूलभूत सुविधाएं प्रभावितों को उपलब्ध कराई जा रही हैं। वर्तमान तक राहत शिविरों में 731 व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया है।
शीतलहर को देखते हुए राहत शिविरों में प्रभावितों के लिए हीटर, गरम कपडे, कंबल उपलब्ध कराए गए है। सार्वजनिक स्थानों, चौराहों पर नियमित रूप से अलाव की व्यवस्था की गई है।

Share
error: Content is protected !!