मनोज सैनी
उधमसिंह नगर। उत्तराखण्ड में भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों को पकड़ने का सिलसिला लगातार जारी है, लेकिन भ्रष्ट अधिकारी हैं कि रिश्वत लेने से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला उधमसिंह नगर जनपद से आया है जहां विजिलेंस की टीम ने बड़ी की कार्यवाही करते हुए सी0आर0सी0 काशीपुर ब्लाँक जो राजकीय प्राईमरी पाठशाला बासखेड़ा काशीपुर में स्थित है में नियुक्त प्रधानाध्यापक दिनेश शर्मा एवं सहायक अध्यापक अंकुर प्रताप काशीपुर ब्लाँक के अंतर्गत आने वाले प्राइवेट स्कूलो में चेकिंग के दौरान उनके स्कूल में मेंटेन की जाने वाले रजिस्टरों में पकड़ी गई कमियों को उच्च स्तर पर ना भेजने के एवज में 10000 (दस हजार रूपये) की रिश्वत की मांग की जा रही थी, को 10 हजार की रिश्वत के साथ स्कूल से ही गिरफ्तार किया है। स्कूल में हुई विजिलेंस की इस कार्यवाही से स्कूल के अन्य स्टाफ में हड़कंप मच गया।

More Stories
उत्तराखंड की सभी 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में ससपा: श्री एम. नागेश्वर राव।
हरिद्वार जनपद में 2027 में 126 परीक्षा केंद्रों में हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट के कुल 48,320 छात्र-छात्राएं देंगे परीक्षा।
महिला से मारपीट करने वाले युवक को छह माह की कैद।