मनोज सैनी
हरिद्वार। जनपद में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए जिलाधिकारी हरिद्वार श्री सी रविशंकर ने अपने लोग न्यूज़ डॉट कॉम को फोन पर बताया है कि जनपद के दोनों नगर निगम हरिद्वार, रुड़की व सभी नगर पालिका व नगर पंचायत के अतिरिक्त बहादराबाद, रावली महदूद, सुल्तानपुर आदि जैसे भीड़ भाड़ वाले इलाकों में 3 मई तक कोरोना कर्फ्यू रहेगा। जिलाधिकारी ने बताया कि इस बाबत आदेश अभी तैयार हो रहा है। जिलाधिकारी ने कहा कि कोरोना संक्रमण को रोकने के लिये सभी जनपद वासी कोरोना कर्फ्यू का पालन करें।



More Stories
श्री एम. श्रीधर बीएचईएल के निदेशक (मानव संसाधन) नियुक्त।
संवैधानिक संस्थाओं का दुरूपयोग कर मत का अधिकार छीन रहे सत्ता में बैठे लोग: आफताब अहमद
जानलेवा चार हमलावार को सात वर्ष की कैद