विशेष ब्यूरो
हरिद्वार। एलटी लाइन पर कटिया डालकर बिजली चोरी करने के मामले में जनपद न्यायाधीश एसके त्यागी ने आरोपी युवक को दोषी करार दिया है। विचारण कोर्ट ने आरोपी प्रदीप कुमार उर्फ रवि को 11 माह के कारावास की सजा सुनाई है।
विद्युत विभाग के अधिवक्ता केपी शर्मा ने बताया कि 18 मई 2017 को नगर क्षेत्र में कई लोगों पर कटिया डालकर अवैध रूप से बिजली जलाने की शिकायत मिली थी।शिकायत पर अवर अभियंता कमलराज नेगी ने विभागीय कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचकर कई लोगों को अवैध रूप से लाइन पर कटिया डालकर बिजली जलाते हुए पकड़ा था।शिकायतकर्ता अवर अभियंता ने आरोपो प्रदीप कुमार उर्फ रवि पुत्र जगदीश चंद्र निवासी पावन धाम भूपतवाला कोतवाली नगर के खिलाफ विद्युत अधिनियम में केस दर्ज कराया था।आरोप लगाया था कि आरोपी व अन्य लोग एलटी लाइन पर कटिया डालकर बिजली की चोरी कर रहे है। विद्युत विभाग की ओर से छह गवाह पेश किए गए।

More Stories
किसान मजदूर संगठन सोसायटी के प्रतिनिधिमंडल ने ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर को सौंपा मांग पत्र।
खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई लगातार जारी: एक्सपायरी डेट के 150 किलोग्राम रसगुल्ले नष्ट कराए, पांच प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी कर 14 दिनों में स्पष्टीकरण मांगा।
भाजपा में कम नहीं गुटबाजी: शिवालिक नगर चौराहे पर केवल चुनिंदा नेताओं के हटाये गए होर्डिंग।