मनोज सैनी
हरिद्वार। नगर निगम, हरिद्वार की महापौर श्री मति अनिता शर्मा ने एक कार्यक्रम के दौरान शहरी विकास मंत्री श्री प्रेमचंद अग्रवाल जी को नगर आयुक्त दयानन्द सरस्वती जी की कार्यशैली के विषय में बताते हुए कहा की
निगम द्वारा चारधाम यात्रा व यात्री सीज़न को देखते हुए लगभग 2 माह पूर्व 19 शौचालयों को निर्माण संपन्न हुआ था, जो आज भी या तो बंद है अथवा अधखुले है और अन्य शौचालयों की स्थिति भी दयनीय है। महापौर ने बताया की विष्णुघाट- कुशघाट सहित अन्य घाटों पर भी गंदगी पसरी पड़ी है। महापौर श्रीमती अनिता शर्मा की बातों को सुनने के बाद
काबीना मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल द्वारा नगर आयुक्त दयानन्द सरस्वती के साथ घाटों व शौचालयों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पटरी से उतरी हुई व्यवस्था को देखा मंत्री द्वारा रोष प्रकट किया गया और मुख्य नगर आयुक्त को मौके पर ही फटकार लगाते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए।

More Stories
किसान मजदूर संगठन सोसायटी के प्रतिनिधिमंडल ने ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर को सौंपा मांग पत्र।
खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई लगातार जारी: एक्सपायरी डेट के 150 किलोग्राम रसगुल्ले नष्ट कराए, पांच प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी कर 14 दिनों में स्पष्टीकरण मांगा।
भाजपा में कम नहीं गुटबाजी: शिवालिक नगर चौराहे पर केवल चुनिंदा नेताओं के हटाये गए होर्डिंग।