मनोज सैनी
हरिद्वार। हरिद्वार से एक बुरी खबर की जानकारी सामने आई है जहां एक सड़क दुर्घटना में भाजपा के अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय सिंह की मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय सिंह निवासी राजागार्डन जगजीतपुर, हरिद्वार, सहरानपुर से अपनी साली के पुत्र की शादी से लौट रहे थे कि भगवानपुर से बहादराबाद रोड पर बेगमपुर पुल के पास उनकी कार एक डम्फर से बुरी तरह टकरा गई। जिसमें संजय सिंह की मौके पर ही मौत हो गई और उनकी धर्मपत्नी व बेटी बुरी तरह से घायल हो गई। दोनों घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के बाद डंफर ड्राइवर मौके से फरार हो गया।
संजय सिंह की मौत की खबर सुनते ही भाजपा नेताओं में शौक छा गया। पूर्व कैबिनेट मंत्री, नगर विधायक मदन कौशिक, जिलाध्यक्ष संदीप गोयल, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, विधायक आदेश चौहान, सुनील सैनी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विक्रम भुल्लर, अरविंद कुमार, अंकित चौहान, मंडल अध्यक्ष डॉ प्रणव यादव के साथ तमाम पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने शोक जताया है।

More Stories
नीट परीक्षा:नकल विहीन, बाधारहित, सुव्यवस्थित, निर्विघ्न एवं शांति पूर्ण ढंग से परीक्षा सम्पन्न कराने हेतु प्रशासन ने कसी कमर।
नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार।
नगर निगम, हरिद्वार भूमि खरीद घोटाले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन: पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी और तत्कालीन डीएम पर मेजर पनिशमेंट की संस्तुति।