मनोज सैनी
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस हाई कमान ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। दूसरी सूची में उत्तराखंड के तीन सीट पर प्रत्याशी घोषित किए गए हैं। कांग्रेस ने उत्तराखण्ड के पौड़ी गढवाल सीट पर गणेश गोदियाल, टिहरी से जोत सिंह गुणसोला और अल्मोडा से प्रदीप टम्टा को टिकट दिया गया है। वहीं हरिद्वार और नैनीताल सीट पर अभी अपने पत्ते नहीं खोले है। हरिद्वार पर हरीश रावत, करण माहरा और राजकुमार सैनी के साथ अब उमेश कुमार ने प्रदेश प्रभारी कु शैलजा से मिलकर हरिद्वार के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में बेचैनी पैदा कर दी है। नैनीताल सीट पर भी नेताओं में आपसी खींचतान जारी है।
देंखे कांग्रेस प्रत्याशियों की दूसरी सूची



More Stories
नीट परीक्षा:नकल विहीन, बाधारहित, सुव्यवस्थित, निर्विघ्न एवं शांति पूर्ण ढंग से परीक्षा सम्पन्न कराने हेतु प्रशासन ने कसी कमर।
नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार।
नगर निगम, हरिद्वार भूमि खरीद घोटाले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन: पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी और तत्कालीन डीएम पर मेजर पनिशमेंट की संस्तुति।