मनोज सैनी
हरिद्वार। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, पी आई यू-रुड़की के अधिशासी अभियंता अतुल शर्मा ने अवगत कराया है कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 334 पर ब्लैक टॉप ओवरले का कार्य प्रारंभ किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत नारसन बॉर्डर से लेकर सर्वानंद घाट तक संपूर्ण हाईवे के साथ-साथ सभी सर्विस रोड पर भी ओवरले का कार्य किया जाएगा। इसी क्रम में आज रात्रि से प्रेम नगर आश्रम से ऋषिकुल तिराहे से शंकराचार्य चौक तक सर्विस रोड पर कार्य किया जाएगा, जिसके चलते प्रेम नगर आश्रम फ्लाईओवर के नीचे से शंकराचार्य चौक तक जाने वाली सर्विस रोड पर अगले 3 दिन यातायात प्रतिबंधित रहेगा। यातायात पुलिस के सहयोग से यातायात की वैकल्पिक व्यवस्था पूर्ण कर ली गई है इसके पश्चात आज रात 10:00 बजे से यातायात डायवर्सन करते हुए सर्विस रोड कार्य प्रारंभ किया जाएगा।

More Stories
जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन हेतु मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया प्रारम्भ।
शादी का झांसा देकर युवती से बनाए शारीरिक संबंध, युवती हुई गर्भवती। शादी से किया इंकार, युवती ने दर्ज कराया मुकदमा
कांग्रेस ओबीसी विभाग की पहली प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न: ओबीसी समाज की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी: कंवरदीप सैनी