मनोज सैनी
हरिद्वार। मुख्यमंत्री धामी के आदेशों के अनुपालन में जनपद हरिद्वार में ऑपरेशन “कालनेमि” चलाया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारियों को इस अभियान के अंतर्गत सघन चेकिंग एवं कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
इसी क्रम में कोतवाली नगर पुलिस द्वारा हरकी पैड़ी एवं आसपास के घाटों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान धर्म की आड़ में धोखाधड़ी करने वाले, बिना पहचान पत्र के रहने वाले तथा संदिग्ध गतिविधियों में पाए गए 20 फर्जी बाबाओं को जो कथित तंत्रमंत्र, जादू टोने के ज़रिए स्थानीय व यात्रियों को परेशान कर रहे थे, ऑपरेशन कालनेमि के तहत धारा 172 BNSS में हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

More Stories
जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन हेतु मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया प्रारम्भ।
शादी का झांसा देकर युवती से बनाए शारीरिक संबंध, युवती हुई गर्भवती। शादी से किया इंकार, युवती ने दर्ज कराया मुकदमा
कांग्रेस ओबीसी विभाग की पहली प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न: ओबीसी समाज की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी: कंवरदीप सैनी