हरिद्वार। भाजपा से निष्कासित पूर्व विधायक सुरेश राठौर को बुग्गावाला स्थित कुटिया से बोलेरो गाड़ी में आए अज्ञात लोग उठाकर ले गए।
राठौर के ड्राइवर शिवकुमार ने बताया कि कुछ लोग बोलेरो गाड़ी में आए और उन्होंने सुरेश राठौर जी को घेर लिया और गाड़ी में बैठाकर अपने साथ ले गए। जिनका अभी तक कुछ भी मालूम नहीं चला है।
ड्राइवर शिव कुमार ने बताया कि बोलेरो गाड़ी में बिना ड्रेस के आए लोग पुलिस से थे, या एसओजी या कोई अन्य यह तो सुरेश राठौर जी के मिलने का बाद ही मालूम चल पाएगा। बहरहाल उन्होंने 112 पर पुलिस को सूचना दे दी है।

More Stories
शादी का झांसा देकर युवती से बनाए शारीरिक संबंध, युवती हुई गर्भवती। शादी से किया इंकार, युवती ने दर्ज कराया मुकदमा
कांग्रेस ओबीसी विभाग की पहली प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न: ओबीसी समाज की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी: कंवरदीप सैनी
खाद्य सुरक्षा विभाग की विभिन्न टीमों ने व्यापक स्तर पर चलाया निरीक्षण अभियान। कैडबरी डेयरी मिल्क चॉकलेट सहित दूध, पनीर व मावा के कुल 10 खाद्य नमूने प्रयोगशाला जांच हेतु लिए।