मनोज सैनी
हरिद्वार। जिलाधिकारी श्री धीराज सिंह गर्ब्याल ने अवगत कराया है कि शीतलहर के दृष्टिगत भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 24 जनवरी 2024 को जनपद स्तरीय मौसम पूर्वानुमान/चेतावनी के तहत दिनांक 25 जनवरी, 2024 को जनपद हरिद्वार के कुछ जगह घना कोहरा, कहीं-कही शीत दिवस व शीत लहर की सम्भावना व्यक्त की गयी है।
वर्तमान शीतकालीन आपदा के मद्देनजर विद्यालयों में जाने वाले छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत दिनांक 25 जनवरी, 2024 को जनपद हरिद्वार के समस्त आँगनबाड़ी केन्द्र, शासकीय, अर्द्ध-शासकीय, सरकारी सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों में कक्षा-1 से कक्षा-12 तक के छात्र-छात्राओं हेतु अवकाश घोषित किया जाता है।
अतः भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के दृष्टिगत जनपद हरिद्वार अन्तर्गत दिनांक 25 जनवरी, 2024 को समस्त ऑगनबाड़ी केन्द्र, शासकीय, अर्द्ध-शासकीय, सरकारी सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से कक्षा-12 तक के छात्र-छात्राओं हेतु अवकाश घोषित किया जाता है। उल्लंघन की स्थिति में सम्बन्धित के विरूद्ध आपदा प्रबन्धन अधिनियम-2005 की सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

More Stories
कांग्रेसियों ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर मनाया काला दिवस।
नो-एन्ट्री में भारी वाहनो के विरूद्ध चलाया चैकिंग अभियान: 14 वाहनो के ₹7000/- व 01 वाहन का कोर्ट चालान किया।
बीएचईएल हरिद्वार में राजभाषा सम्मान समारोह का आयोजन। डिजिटल मीडिया के युग में हिंदी अधिक प्रभावशाली है: रंजन कुमार