गुलबहार गौरी
रुड़की। बसपा के वरिष्ठ नेता मंगलौर विधायक सरवत करीम अंसारी का बीमारी के चलते निधन हो गया है। विधायक सरवत करीम अंसारी काफी दिनों से बीमर थे और आज सुबह 9 बजे उन्होंने दिल्ली के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। विधायक के निधन की खबर से मंगलौर में विधायक समर्थकों के खेमे में शोक की लहर दौड़ पड़ी। विधायक समर्थक ने बताया कि विधायक हाजी सरवत करीम अंसारी कुछ समय बुखार की चपेट में आए थे। जिसके कारण उनका इलाज चल रहा था। सुबह के समय इलाज के दौरान उन्होंने दिल्ली के एक अस्पताल में दम तोड दिया।

More Stories
पत्रकारिता के भविष्य पर महामंथन। उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की संगोष्ठी में एआई की भूमिका पर चर्चा और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान।
महिला संचालिका को छह माह की सजा, 4.21 लाख का जुर्माना लगाया।
श्री एम. श्रीधर बीएचईएल के निदेशक (मानव संसाधन) नियुक्त।