मनोज सैनी
हरिद्वार। मुस्लिम समाज व विधायक खानपुर उमेश शर्मा के भारी विरोध के चलते जिलाधिकारी, हरिद्वार श्री विनय शंकर पाण्डेय के निर्देशों के क्रम में बृहस्पतिवार को एसडीएम श्री पूरण सिंह राणा के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ अभियान की टीम द्वारा आर्यनगर कनखल रोड पर स्थित वर्षों पुराने चंदन वाले पीर को भारी पुलिस बल के साथ जेसीबी द्वारा ध्वस्त कर दिया गया।
ध्वस्तीकरण के दौरान जिला व पुलिस प्रशासन ने आर्यनगर कनखल रोड को दोनो और से ब्लॉक कर दिया और पीर के दोनों और बसों को लगा दिया गया।
इतना ही नहीं ध्वस्ती करण के समय किसी को भी मोबाइल से वीडियो नहीं बनाने दी। वहीं दूसरी और आर्यनगर चौक पर मुस्लिम समाज के लोगों द्वारा प्रशासन द्वारा की जा रही कार्यवाही के विरोध में प्रदर्शन भी जारी रहा।

More Stories
गंगा सभा के चुनाव आयोग सदस्यों ने किया मां गंगा का पूजन। की अपने कार्यों की शुरुआत।
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर मुकदमे में नया मोड़। हल्द्वानी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराने पहुंचा बाल्मीकि समाज। कहा राहुल गांधी पर मुकदमा दर्ज कराने वाला अमित कुमार बाल्मीकि समाज से नही।
जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन हेतु मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया प्रारम्भ।