सोशल मीडिया पर हर दिन लड़ाई-झगड़े के कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। कभी पार्किंग को लेकर दो पड़ोसी आपस में भिड़ जाते हैं तो वहीं कभी मेट्रो या बस में सीट को लेकर कुछ यात्री आपस में भिड़ जाते हैं। मगर इस बार लड़ाई-झगड़े का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें ऐसा कुछ नहीं है। बल्कि स्कूल की दो छात्राएं बीच सड़क पर लड़ाई करती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो के बारे में कहा जा रहा है कि ब्वायफ्रेंड को लेकर लड़कियां आपस में भिड़ गईं। वहीं, वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि छात्राएं एक-दूसरे के बाल पकड़कर, लात-घूसे चला रही है।
पूरा मामला सुखपुरा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। एक इंटर कॉलेज की छात्राओं के दो ग्रुपों में यह मारपीट हुई है। मौके पर मौजूद लोगों ने पूरे मामले का वीडियो अपने मोबाइल फोन में कैद किया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल है।वीडियो को साझा करते हुए लोगों ने सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दी है। बीच सड़क पर होती मारपीट को वहां से गुजरते लोग देखते रहे। इस दौरान किसी ने भी उन्हें रोकने का प्रयास नहीं किया। स्कूल ड्रेस में छात्राओं के बीच हुई इस मारपीट के मामले में अभी तक किसी प्रकार की कोई तहरीर नहीं दी गई है। इनके बीच यह मारपीट क्यों हुई? यह जान पाना अभी मुश्किल है। मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक मारपीट के बाद लड़कियां आपस में गालियां देते हुए मौके से चली गईं। वह सभी एक-दूसरे को देख लेने की बात भी कह रही थीं। लोगों की मानें तो सभी लड़कियां एक ही क्लास की थी। घटना तीन दिन पुरानी है। लड़कियों की ड्रेस देखकर पता चलता है कि यह सभी किसी एक ही स्कूल की छात्राएं हैं जो सड़क पर लड़ती हुई नजर आ रही हैं।

More Stories
निगम द्वारा आश्रम, धर्मशालाओं और व्यापारिक प्रतिष्ठानों से कूड़ा संग्रहण के नाम पर जजिया कर वसूलने को लेकर भड़की कांग्रेस। कहा कूड़ा संग्रह के लिए जजिया कर वसूली बंद करे नगर निगम।
हरिद्वार, देहरादून, नैनीताल और ऊधमसिंहनगर में बदले पुलिस अधिकारी। अपर पुलिस अधीक्षक अभय सिंह को मिली हरिद्वार ग्रामीण की जिम्मेदारी।
अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चला प्रशासन का पीला पंजा: नगर मजिस्ट्रेट हर गिरि के नेतृत्व में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान।